Featured ताज़ा खबरें देश-विदेश महाराष्ट्र मुंबई

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने किया स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान और सत्कार!

मीरा भाईंदर: भारतीय जनता पार्टी मिरा भाईंदर शहर युवा मोर्चा जिलाअध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ दरोगा एवं संस्कृति प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओम प्रकाश कावड़िया के साथ युवा मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि मयंक मेहता ने स्वतंत्रता सेनानी आदरणीय नारायणी शर्मा का सत्कार उनके निवास स्थान पर जाकर किया। साथ ही भारत माता के वीर सुपुत्र मधुसूदन सुर्वे (शौर्य चक्र सम्मानित) और लेफ्टिनेंट मोहम्मद आयूब खान का स्वागत सत्कार उनके निवास स्थान पर जाकर किया।

इस प्रकार से भारतीय जनता युवा मोर्चा मिरा भाईंदर शहर जिला युवा मोर्चा ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की शुरुआत की और जिला अध्यक्ष पंकज पांडेय दरोगा ने स्वतंत्रता सेनानीयों से वादा किया कि आने वाले समय में मिरा भाईंदर शहर में रहने वाले सभी स्वतंत्रता सेनानी भाईयो, बहनों और उनके परिवार वालों के लिए एक भव्य सत्कार समारोह आयोजित किया जाएगा।

स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान कार्यक्रम के इस अवसर पर भाजपा महामंत्री आदित्य दूबे, महामंत्री विवेक उपाध्याय, महामंत्री सागर रकवी और स्थानिक नगरसेवक विजय राय के साथ अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share it!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *