मीरा भाईंदर, प्रतिनिधि: जैसे कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के चुनाव पर पूरे देश की नज़रे टिकी हुई थी कांग्रेस के अध्यक्ष पद के चुनाव के नतीजों का ऐलान चुका है। मल्लिकार्जुन खड़गे बहुमत के आधार पर कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। उन्हें चुनाव में कुल 7897 वोट मिले हैं, तो वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर को सिर्फ़ 1 हजार 72 वोट मिले हैं। जबकी इस चुनाव में 416 वोट खारिज हो गए हैं।
मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत के बाद दिल्ली में एआईसीसी कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता कार्यालय पहुंच रहे हैं तो वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी शशि थरूर ने भी उन्हें जीत की बधाई दी है।
मीरा भाईंदर शहर के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुज़फ्फर हुसैन ने भी मुंबई स्थित तिलक भवन जाकर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोट किया था। मल्लिकार्जुन खड़गे के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर उन्होंने बधाइयाँ दी है और उनके राजनैतिक भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब 9500 डेलीगेट्स ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में मतदान किया था। आज वोटों की गिनती के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के पक्ष में फैसला आया है।
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में सोमवार को छठी बार पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ। कांग्रेस पार्टी के इतिहास को देखें तो अध्यक्ष पद की कमान अधिकांश समय गांधी परिवार के हाथ में रही है या फ़िर सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव होता आया है।
लोकतांत्रिक प्रक्रिया को अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए गए जिसमे बहुमत के आधार पर मल्लिकार्जुन खड़गे को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।