संपादक : मोईन सय्यद / प्रतिनिधी : मिलन शाह
मुंबई : मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 ने दहिसर चेक नाके के पास से 24 किलो चरस के साथ 4 लोगो को गिरफ्तार किया है। यह ड्र्ग्स राजस्थान से सड़क के रास्ते मुंबई लाई जा रही थी। पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत लगभग 1 करोड़ 44 लाख रुपये बताई जा रही है।
इस मामले में कुल 4 आरोपी भी पकड़े गए है। पकड़े गए आरोपियों में 2 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल है। सभी आरोपी मुंबई के पवई इलाके के रहने वाले है। मुंबई क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग्स की एक बड़ी खेप मुंबई-अहमदाबाद हाइवे से दहिसर चेकनाके के रास्ते से मुंबई आनेवाली है।
क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई प्रवेश चेकनाके पर पिछले 1 महीने से जाल बिछाकर ड्रग्स तस्करों का इंतजार कर रही थी। आखिरकार मुंबई क्राइम ब्रांच को ड्रग्स तस्करी के इस मामले में बड़ी सफलता हासिल हुई है। इतने बड़े पैमाने पर यह चरस कौन ला रहा था? क्या इसके पीछे किसी गिरोह का हाथ है? इस चरस को किसे बेचा जाना था? इन सभी पहलुओं की मुंबई क्राइम ब्रांच अब जांच कर रही है।